Saturday, February 16, 2013

"सियासत "


वाह सियासत ,आह सियासत
देश की हर इक राह सियासत
दिन  सियासत रात सियासत
खाली तो बिन बात सियासत
रंग सियासत ढंग सियासत
लोकतंत्र हर अंग सियासत
लहू के हैं दो रंग सियासत
बदी का है सत्संग सियासत
जमीदोज है उनपे सियासत
सर पे चढ़ें हैं उनपे सियासत
मई सियासत जून सियासत
हर गली हर खून सियासत
सज़ायाफ्ता दिल पे सियासत
टूटी हर मंज़िल पे सियासत
निकला
हर एक सुर सियासत
हर कला हर गुण सियासत
कर्म सियासत धर्म सियासत
असुर है ये बेशर्म सियासत ..
हाय सियासत हाय सियासत !!

-विकास सिंह 

Monday, February 11, 2013

हर ज़र्रे में इक नापाक सी मनहूसियत थी ,
था लगता ज्यों यहाँ खामोशियाँ पाली गयी हैं ...

दिल की गरीबी क्यों दिखी ,जब कारवाँ आया
ये बेरुखी क्यों भीड़ पे डाली गयी है ...!!"
"
#ALLAHABAD JUNCTION INCIDENT (SEEN LIVE)!!

Saturday, February 2, 2013


"गिरते-गिरते एक दिन आखिर सँभलना सीख लिया ...
ज़िंदगी में वक़्त की रस्सी पे चलना सीख लिया ..
पहले बादल नहीं थे फिर रेत ही रेत मिली
हम भी काफिर थे हमने रेत को सोने में बदलना सीख लिया "
-विकास सिंह